ताज़ा खबर
नवागत थाना प्रभारी ने संभाला कालूखेड़ा थाने का प्रभार|
महिला तथा बाल अपराध को रोकना पहली प्राथमिकता|
जावरा-कालूखेड़ा-पुलिसअधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा किए गए प्रशासनिक फेर बदल में सरवन पुलिस थाने में पदस्थ टी. आई. नीलम अर्जुन सिंह चोगड़ ने कालूखेड़ा थाने पर पहुंच कर टी. आई. का कार्यभार ग्रहण कर लिया है । नवागत टी. आई. श्रीमती चोगड ने बताया कि महिला व बाल अपराध की रोकथाम के लिए सभी महिला एवं बाल विकास विभाग, शैक्षणिक व अन्य संस्थान में जाकर बाल अपराध एवं मोटर व्हीकल एक्ट कानून की विभिन्न धाराओं से स्टूडेंट को अवगत कराना मेरी प्राथमिकता होगी । इलेक्ट्रॉनिक में बी.ई. डिग्री धारी श्रीमती चोगड़ ने बताया कि वे पुलिस थाना माणक चौक रतलाम, पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, पुलिस थाना हाट की चौकी रतलाम एवं आलोट पुलिस थाना पर अपनी सेवा देने के बाद थाना कालूखेड़ा में पदस्थ हुई हूं । मूलतः अलीराजपुर में मेरा मायका एवं धार में मेरा ससुराल है । निरंतर लोगों से जनसंपर्क एवं उनसे सहयोग लेना भी मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेगा ।
[yop_poll id="10"]