ताज़ा खबर

माताओं-बहनों ने परंपरा और संस्कृति को कायम रखा : नपं अध्यक्ष यशवर्धन

बाल समुंद पारा में आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार समारोह में नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने कहा कि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें माताएं-बहनें भाग लेकर हमारी परंपरा और संस्कृति को कायम रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, जिन्हें परुस्कृत करना गर्व की बात है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि आज की भाग-दौड़ भरे जीवन में किसी के पास समय नहीं है। हम सब व्यस्ततम जीवन के चलते अपने तीज-त्योहार और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में कहीं न कहीं चूक जाते हैं, परंतु जब भी ऐसा मौका मिले तो उसमें हमें शामिल होना चाहिए। वर्तमान में हर कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने में हमारी माता-बहनें आगे हैं। आयोजित किए गए खेलों में सबने अपनी प्रतिभा दिखाई, जो काफी सराहनीय है।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें खो-खो में राखी के चिन्ह ग्रुप, कुर्सी दौड़ में दुर्गा यादव, जलेबी दौड़ में पिंकी ध्रुव, 300 मीटर दौड़ में किशोर वर्मा, नारियल फेंक में घनश्याम वर्मा, कबड्डी में अलवा-जलवा महिला ग्रुप, लोटा दौड़ में हसिका यादव को पुरस्कार दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!