A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकमहाराष्ट्र

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए महानगरपालिका ने कृत्रिम टैंक स्थापित किये

गणेशोत्सव का समय अब नजदीक है। इस अवसर पर लोग भगवान गणपति जी की पूजा वंदना के लिए गणेश जी मूर्ति की स्थापना करते है। वही सार्वजनिक पूजा पंडालो मे भी गणेश मूर्ति की स्थापना कर नौ दिनो तक उनकी आराधना की जाती है। दसवे दिन अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेशजी की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है। इसबार श्री गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार से को है। अनंत चतुर्दशी श्री गणेशजी प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। शासन प्रशासन पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए गणेशोत्सव मनाने की अपील करता है। इसके लिए मिट्टी से बनी हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना सर्वोत्तम है। नागपुर नगर निगम गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 419 के लगभग कृत्रिम टैंक स्थापित करेगा। ये सभी टैंक 07 सितंबर से गणेश।विसर्जन के लिए उपलब्ध रहेगे। नगर-निगम सीमा के अंदर प्राकृतिक जल निकायों मे विसर्जन से रोकने हेतु यह व्यव्स्था सुनिश्चित की जा रही है।नगर आयुक्त ने सभी नागरिको से प्रदूषण रहित गणेशोत्सव मनाने और मूर्तियो के विसर्जन के लिए कृत्रिम टैंको का उपयोग करने का आह्वान किया है। विसर्जन प्रक्रिया मे भक्तजनो की मदद के लिए मनपा ने अपने कर्मचारियो की।नियुक्ति भी की है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!