अन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

थाना विशनपुरा अंतर्गत हर साल की भांति इस साल भी विजयदशमी के दिन लगने वाले डोल मेला प्रशासन के देखरेख में सब कुशल संपन्न हो गया

सकुशल संपन्न हुआ विजय दशमी डोल मेला—-नपंअ प्रतिनिधि अजीम आलम

निःशुल्क लगाया गया जांच चिकित्सा शिविर —नपंअ प्रतिनिधि अजीम आलम

 

कुशीनगर। थाना विशनपुरा अंतर्गत हर साल की भांति इस साल भी विजयदशमी के दिन लगने वाले डोल मेला प्रशासन के देखरेख में सब कुशल संपन्न हो गया ।
विजयदशमी का मेला देखने दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग आते हैं भारी भीड़ को देखते हुए तमकुही क्षेत्र के उप जिलाधिकारी विकास चंद्र व क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह कालरा के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था बड़ी ही दुरुस्त की गई थी ।

वहीं स्थानीय थाने के थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने अपने पूरे फोर्स के साथ बड़ी ही मुस्तादी के साथ पैनी नजर बनाए हुए थे ।
बता दें की नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम के द्वारा डोल मेले में अपने टीम के सदस्यों के साथ हर साल की भांति इस साल भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था ।

मेले में आए पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम द्वारा माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया ।

वहीं निशुल्क चिकित्सा शिविर का पूर्व सांसद ने उद्घाटन किया शिविर में आए डॉक्टरों को पूर्व सांसद के द्वारा माला पहनकर सम्मानित किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि डोल मेले पर पैनी नजर रखा जा सके जिसके वावत पूरे नगर पंचायत को सी सी टीवी कैमरे एवम् ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है ।

डोल मेले में 10 की संख्या में डोल का उठान हुआ जो पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए अपने यथास्थान को गए ।
डोल मेले में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके वाबत पूर्ण रूप से पुलिस बल के साथ पीएससी के जवान तैनात किए गए थे ।

डोर मेल को सकुशल संपन्न कराने में नगर पंचायत प्रतिनिधि अजीम आलम, थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान, क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह कलरा, और स्थानीय व्यापारी बंधु डोल अध्यक्ष के साथ टीम अजीम आलम विजय वर्मा, शहाबुद्दीन, राजन ब्याहुत ,पप्पू पटेल, जावेद आलम, इमरान आलम, आदि की डोल मेला सकुशल संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका रही है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!