
विधायक की उपस्थिति मे दर्जनो लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता
आरा/बड़हरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के द्वारा संगठन पर्व के तहत लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ सक्रिय सदस्यता अभियान भोजपुर जिला के सभी मंडलो मे जोर शोर के साथ चलाया जा रहा है।वहीं बड़हरा विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के खेसरहिया पंचायत अंतर्गत महकमपुर डुमरिया मे बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शिविर लगा कर दर्जनों आम जनता और कार्यकर्ता को ऑनलाइन और ऑफलाईन माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलवाया गया।उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा मे बाढ़ आपदा आने के कारण सदस्यता अभियान धीमा हो गया था, लेकिन प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त होने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र मे अभियान मे तेजी लाया गया है।अब क्षेत्र मे सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो और नीति एवं लाभान्वित योजनाओं से प्रेरित हो कर समाज के सभी वर्ग के जनता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है।भाजपा एक अनुशासित और सैद्धांतिक पार्टी है।इसके नीति और उद्देश्य स्पष्ट है, जिसमे गरीब, महिला, युवा और किसान केवल चार ही सामाजिक वर्ग है और उनके विकास के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार लगातार विकास कर रही है।
देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने मे देश की जनता का विकास होना जरूरी है।आज केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है।कार्यक्रम में रमेंद्र सिंह, लाल बिहारी सिंह, मनोरंजन तिवारी, बिंदा राम, भोला राम, अनिल उपाध्याय, रवि रंजन सिंह, दशरथ सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राम नाथ सिंह, महेश सिंह, भोला सिंह, अजित सिंह, अजय सिंह, बुलू सिंह सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।