A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बाइक सवार को टक्कर मार दी।

शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों दौरा करने आए अधिकारियों के काफिले की एक गाड़ी ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के झरूवा मोड़ पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गयों। जहां हालत गंभीर होने से दोनों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र गांव खम्हरिया निवासी तुलसीराम (38) पुत्र राम औतार और शिवमंगल (26) पुत्र राजेंद्र यादव रूप में हुई है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिह ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक घायल हुए है। दोनो जिला मुख्यालय मेडिकल भेज दिया गया है। बाइक में किस गाड़ी ने टक्कर मारी है, उसकी जांच की जा रही है। पीड़िता की ओर इस घटना की अभी कोई तहरीर नही मिली है।

Back to top button
error: Content is protected !!