लखीमपुर खीरीA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Lakhimpur Kheri News: रिश्वते लेने का आरोप लगाकर टंकी पर चढ़े दो युवक

Lakhimpur Kheri News: रिश्वते लेने का आरोप लगाकर टंकी पर चढ़े दो युवक

         बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी.
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
  1.        राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
Two youths climbed on the tank accusing them of taking bribe
पलिया तहसील की पानी की टंकी पर चढ़े युवक।

पलियाकलां। पलिया तहसील और भीरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी कई ग्रामीण शनिवार को तहसील पहुंचे और पट्टे की जमीन देने के नाम पर लेखपाल, ग्राम प्रधान, प्रधान के पति समेत कई पर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच दो युवक तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। देर शाम तक तहसील प्रशासन उनको मनाने में लगा रहा।

भीरा क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र, रामनिवास, आशारानी, बबलेश समेत कई लोग शनिवार को तहसील पहुंचे थे। यहां उन्होंने शाहपुर के लेखपाल, प्रधान, प्रधान के पति पर आरोप लगाया कि उनको पट्टे की जमीन देने के एवज तीन लोगों से छह लाख रुपये देने की बात कही गई। जिसपर सब राजी हो गए और रामनिवास द्वारा 50 हजार रुपये लेखपाल को दिए गए। लेकिन, लेखपाल ने प्रधान, प्रधान के पति के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और पट्टा बना देने की बात कही।

फर्जी दी गई खतौनी से पलिया की एक बैंक से सात लाख 35 हजार रुपये का लोन भी करा लिया गया और अब जब पट्टे की जमीन की बात होती है तो रुपये लेने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता है। इस पर भीरा थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन उसपर भी आरोपी लोगों को पकड़ा नहीं गया।

इसी मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे थे और कोई सुनवाई न होने पर धर्मेंद्र कुमार व रामनिवास तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए और रुपये वापस न होने समेत लेखपाल व अन्य पर कार्रवाई न होने पर नीचे न उतरने की बात करने लगे।

सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ यादवेंद्र यादव, कोतवाल मनबोध तिवारी समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और युवकों को समझाने का प्रयास शुरू किया। देर शाम छह बजकर 18 मिनट तक उक्त युवक टंकी से उतरने के लिए राजी नहीं हुए और बड़ी संख्या में भीड़ की मौजूदगी में अधिकारी उनको समझाने में लगे रहे।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद से प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित लेखपाल को निलंबित भी कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। जांच में कुछ समय लगता है और वह समय पीड़ित देना नहीं चाहते हैं। जांच के बाद आगे और कार्रवाई की जाएगी।

पलिया तहसील की पानी की टंकी पर चढ़े युवक। संवाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!