A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

प्रोफेसर कुदसिया तहसीन जूलॉजी विभाग की नई अध्यक्ष हुयी नियुक्त

शिवानी जैन की रिपोर्ट

प्रोफेसर कुदसिया तहसीन जूलॉजी विभाग की नई अध्यक्ष हुयी नियुक्त

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू ) के जूलॉजी विभाग में प्रोफेसर कुदसिया तहसीन को 3 जनवरी , 2025 से तीन साल के लिए विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है । वह 3 जनवरी को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी । प्रोफेसर तहसीन पिछले 35 वर्षों से शिक्षण और शोध कार्य में संलग्न हैं । उनके 100 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी , भारतीय विज्ञान अकादमी और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है । उन्होंने नेमाटोड विकास और पारिस्थितिकीय निष्कर्षों पर महत्वपूर्ण शोध किए हैं , जो भूमिगत खाद्य वेब में बदलावों को समझने में मदद करते हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!