

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली में सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह का आगमन होते ही नवनिर्वाचित भाजपा के विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला फूल से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक श्री शाह ने सभी कार्यकताओं से मिले इसके बाद श्री चौधरी के आवास पर रुक कर कुछ समय मंडल के कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद वे कोन में होने वाले खेल महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए।इस मौके पर दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,पंकज गोस्वामी,विकास कुमार,मोनू ,देवकुमार,वीरेंद्र कुमार,कमलेश कुमार,राकेश गुप्ता ,मुकेश गुप्ता,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












