
जमालपुर में युवती ने लगाई फांसी
बांदा
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 18 वर्षीय ज्ञानदेवी पुत्री सुरेश कुमार ने शुक्रवार सुबह घरेलू किसी बात से नाराज हो कर कमरे अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। घरवालों को जानकारी हुई तो आननफानन उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दबंगई: दंपति को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
बांदा
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीखेड़ा निवासी दयाकान्त बाजपेई के मुताबिक, कमलेश प्रजापति के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। रात में बच्चे कचड़ा फेंकने जा रहे थे, तभी उपकार सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बच्चों से गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर पत्नी के साथ बाहर निकला। गाली देने से मना किया तो उपकार सिंह और उसके साथियों ने मिलकर गालीगलौज करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोपित दबंग किस्म के हैं। इससे घर से बाहर निकलने में डर लगता है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला निवासी पाना पत्नी बाबू के मुताबिक, शाम करीब आठ बजे पड़ोसी मकुन्दा और उसकी पत्नी लाठी-डंडा से पति को मारन लगी। पति के पैर व सिर में काफी चोटें आई हैं।आरोपित दंपति पर रिपोर्ट दर्ज हुई







