
इटवा में आरटीओ सिद्धार्थनगर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात अभियान के तहत चलाए गए इस अभियान में कई वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोडिंग वाहन पकड़े गए। आरटीओ ने तीनों वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसको इटवा पुलिस के सुपुर्द किया।
वाहनों का हुआ चालान
आरटीओ सिद्धार्थनगर सुरेश मौर्य ने उदय राज यादव वशिव शंकर के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों को रोककर जांच की गई। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान 3 गाड़ीयां ओवरलोडिंग में पकड़ी गई। इस पर धान व गेहूँ लदे हुए थे। चालक इससे संबंधित कोई कागज भी नहीं दिखाए गए। सभी वाहनों को सीज करते हुए उसे पुलिस को सौंपा गया।
आरटीओ ने लोगों से की अपील
आरटीओ सुरेश मौर्य ने बताया कि ठंड का मौसम चल रहा है। चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं और बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं। चार पहियाचालक भी सीट बेल्ट लगाएं और गाड़ी ज्यादा गति से न चलाएं। यदि चालक सावधानी बरतेंगे तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सभी चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का संचालन करें। जो 18 वर्ष के नीचे हैं और जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वह गाड़ी का संचालन न करें।
आरटीओ आगे की कार्रवाई में जुटी
एसएचओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरटीओ द्वारा तीन गाड़ियां ओवरलोडिंग में पकड़ी गई हैं। सभी को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आरटीओ द्वारा कीजाएगी। सभी वाहन पुलिस के कब्जे में है।