A2Z सभी खबर सभी जिले की

पिकअप की टक्कर से टेम्पो पलटी, 4 लोग घायल

अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर सभी लोग

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में बेवा चौराहे पर एक पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे उस पर सवार बारह लोगों में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाज के लिए बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर तैनात डॉक्टर ने घायलों का इलाज किया। गंभीर स्थिति में एक वृद्ध को बस्ती के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक उसी रफ्तार में फरार हो गया।

एक वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया है। सोमवार सुबह बलरामपुर के तहसील व थाना उतरौला के ग्राम चिरकुटिया निवासी चांद 30, ग्राम परसोहिया

तिवारी निवासी संतराम 60, बिट्टा 50, इंद्रावती 50 सहित अन्य आठ लोग एक ऑटो पर सवार होकर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मडहली में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।

जहां से घर लौटते समय बेवा सीएचसी के मुख्य रास्ते के पहले लगभग साढ़े छः बजे पहुंचे थे। भवानीगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गई। उस पर सवार 12 लोगों में चार घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों घायलों को इलाज के लिए बेवा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर इलाज कर रहे डॉ. एके मिश्रा ने वृद्ध संतराम के सिर में गंभीर चोट लगने का कारण बताते हुए रेफर कर दिया। जबकि बिट्टा का दायां पैर टूटने व अन्य दो का इलाज चल रहा है।

लोगों को कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस अस्पताल ले जाने तक नहीं पहुंची थी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!