A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान

3 ओवरलोडिंग वाहन पकड़ी, चालकों से सावधानी बरतने की अपील

इटवा में आरटीओ सिद्धार्थनगर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात अभियान के तहत चलाए गए इस अभियान में कई वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोडिंग वाहन पकड़े गए। आरटीओ ने तीनों वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसको इटवा पुलिस के सुपुर्द किया।IMG 20250109 003831

वाहनों का हुआ चालान

आरटीओ सिद्धार्थनगर सुरेश मौर्य ने उदय राज यादव वशिव शंकर के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों को रोककर जांच की गई। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान 3 गाड़ीयां ओवरलोडिंग में पकड़ी गई। इस पर धान व गेहूँ लदे हुए थे। चालक इससे संबंधित कोई कागज भी नहीं दिखाए गए। सभी वाहनों को सीज करते हुए उसे पुलिस को सौंपा गया।IMG 20250109 003853

आरटीओ ने लोगों से की अपील

आरटीओ सुरेश मौर्य ने बताया कि ठंड का मौसम चल रहा है। चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं और बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं। चार पहियाचालक भी सीट बेल्ट लगाएं और गाड़ी ज्यादा गति से न चलाएं। यदि चालक सावधानी बरतेंगे तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सभी चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का संचालन करें। जो 18 वर्ष के नीचे हैं और जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वह गाड़ी का संचालन न करें।IMG 20250109 003925

आरटीओ आगे की कार्रवाई में जुटी

एसएचओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरटीओ द्वारा तीन गाड़ियां ओवरलोडिंग में पकड़ी गई हैं। सभी को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आरटीओ द्वारा कीजाएगी। सभी वाहन पुलिस के कब्जे में है।

Back to top button
error: Content is protected !!