A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

कार से रासायनिक केमिकल व नकली ढक्कन बरामद

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस एवं आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटी अंग्रेजी शराब, रासायनिक केमिकल व अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन बेचने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अंग्रेजी शराब के भिन्न-भिन्न ब्राण्डों के 16 बोतल मिलावटी अंग्रेजी शराब, खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन तथा परिवहन में प्रयुक्त 1 चार पहिया वाहन आदि बरामद किया गया।IMG 20250109 003944

पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत मंगलवार रात्रि में उसका बाजार से

फरेन्दा-धानी मार्ग जनपद की सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एंव वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

वाहन ईको मारुति की तलाशी

चेकिंग के दौरान आबकारी निरीक्षक टीम के साथ आ गए सूचना को साझा किया गया। चेकिंग के दौरान फरेन्दा की ओर से एक इको वैन पर दो व्यक्ति आ रहे थे। उनको रोककर पूछताछ किया गया, तो उनके वाहन ईको मारुति की तलाशी ली गयी। गाड़ी में शराब बनाने का रासायनिक केमिकल व कुछ शीशी में अवैध शराब व खाली शीशी व अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन आदि बरामद हुए।

दिल्ली से लाते थे अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन

जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग दिल्ली से अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन विभिन्न ब्रांड (रायल स्टेज, इम्पीरियल ब्लू व अन्य कई) को लाकर गोरखपुर व उसके आसपास के जनपदों के अंग्रेजी शराब दुकानों पर बेचते है।

मुनीमों द्वारा उसमें खाली बोतलों में आधा शराब व आधा केमिकल भरकर नकली ढक्कन लगाकर शराब बेंचते है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!