A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में स्टेडियम व पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

पूछा- कैसा लग रहा है, बच्चे बोले- अब अच्छा लगा रहा है

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. राजागणपति आर ने इटवा विकास खंड के बेलहसा गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया।IMG 20250109 003730

इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और खेल सुविधाओं पर विचार विमर्श किया। जिलाधिकारी ने डेढ़ माह के अंदर स्टेडियम का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बच्चों ने जताई खुशी

इंस्पेक्शन के दौरान मिनी स्टेडियम में खेल रहे बच्चों से जिलाधिकारी ने पूछा, “क्या स्टेडियम बन गया है, खेलने में कैसा लग रहा है” बच्चों ने खुशी जताते हुए कहा कि पहले यहां खेलने की कोई सुविधा नहीं थी,IMG 20250109 003750

अब अच्छा लग रहा है और हमें खेलने के लिए अच्छा मैदान मिल गया है। जिलाधिकारी ने बीडीओ इटवा अनिशि मणि त्रिपाठी को बाउंड्रीवाल की पेंटिंग और दीवारों पर चित्र की पेंटिंग समेत बाकी कार्यों को डेढ़ माह में पूरा करने का निर्देश दिया।

मनरेगा पार्क का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बंदुआरी में क्षेत्र पंचायत निधि और मनरेगा योजनान्तर्गत निर्माणाधीन मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि पार्क का कार्य डेढ़ माह में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए और अशोक स्तम्भ लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।IMG 20250109 003810

गुणवत्ता पर दिया जोर

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य मानकों के अनुसार और समय पर पूरे किए जाएं।निरीक्षण में अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी अनिनिश मणि पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, अजय चौधरी, मुख्तार अली, सुजीत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!