A2Z सभी खबर सभी जिले की

ठंड में स्कूलों को निशाना बना रहे चोर

ताला तोड़कर रसोई गैस, बर्तन सहित खाद्यान्न की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

इटवा में ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। चोरों ने परिषदीय विद्यालयों को निशाना बनाकर ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। त्रिलोकपुर और इटवा थाना क्षेत्रों में स्कूलों में हुई चोरियों से शिक्षक परेशान हैं, वहीं स्थानीय लोग भी दहशत में हैं।IMG 20250109 003650

बीती रात त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलुआ में चोरों ने रसोई घर का ताला और कुंडा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 22 बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन सहित अन्य सामग्री लेकर

फरार हो गए। सुबह प्रधानाध्यापक शिव श्याम वर्मा को घटना की जानकारी हुई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर ताले टूटे और सामान गायब पाया। उन्होंने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सकतपुर कम्पोजिट विद्यालय में भी चोरी

इटवा थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सकतपुर में भी चोरी की घटना सामने आई। रात के समय चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और एक बोरी चावल चुरा लिया। प्रधानाध्यापक दवेन्द्र प्रकाश गौंड ने पुलिस को शिकायत देकरIMG 20250109 003708

चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि बलुआ विद्यालय में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही चोरियों से शिक्षकों में नाराजगी और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और विद्यालयों की निगरानी के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!