A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में पीडीए कार्यक्रम की तैयारी पर जोर

कमरुज्जमा खान बोले-भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता को बताना है

इटवा में समाजवादी पार्टी की बैठक इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और पार्टी द्वारा भेजे गए पीडीए कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने और पीडीए कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया गया।IMG 20250109 003627

बैठक में सपा के जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और संविधान के साथ छेड़छाड़ की साजिश के खिलाफ

जनता को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार की तैयारी से ही आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है।

लोकसभा 60 डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र- 305, इटवा

जुड़ेगा भारत जीते डि

जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर

अध्यक्षता करते हुए विधानसभा इकाई इटवा के अध्यक्ष बब्लू खान ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहें, उनकी समस्याओं को समझें और समाधान में सहयोग करें। वहीं, बब्लू पाठक ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। महासचिव अब्दुल लतीफ ने कार्यकर्ताओं से पीडीए कार्यक्रम की जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने की अपील की।

बैठक में सपा नेता अमरुल्लाह, माते नेता, सतीश पांडेय समेत कई अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए। इस दौरानशक्तिनाथ पांडेय, अजय चतुर्वेदी, इनामुल्लाह चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, पप्पू चौधरी, सत्येंद्र यादव, रामफेर यादव, राजीव श्रीवास्तव, पवन यादव, और झुल्लूर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!