बलिया

प्रतिमा उपाध्याय साहित्य शिल्पी सम्मान से सम्मानित

बलिया।बलिया जनपद के पी एम श्री विद्यालय अमृत पाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने एक बार फिर से राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। अपने विभिन्न नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत प्रतिमा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय को सहित्य शिल्पी सम्मान 2024 से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि प्रतिमा उपाध्याय नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के बैनर तले सहित्य लेखन काव्य पाठ व अन्य क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य कर रही हैं।उन्हें यह सम्मान मिलने पर जिले के कोने कोने से बधाई मिल रही है।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!