
ए.एस.एस.पी.एल.ग्रुप ऑफ कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन *राष्ट्रीय मतदान दिवस (25 जनवरी)* के शुभअवसर पर अशोकनगर मोहन कॉम्प्लेक्स में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रोहित कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में छात्र क्लब ग्रुप के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस,लायंस क्लब रांची हरि कनक ग्रेटर के अध्यक्ष राजेश केडिया,सचिव अमित मिश्रा,विजय पाठक,सांसद श्री संजय सेठ जी के कार्यालय प्रभारी कंवलजीत सिंह मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ टी.सीरीज,आस्था चैनल के सिंगर वीणाश्री द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं भक्तिमय संगीत से हुआ।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा,सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अलख जगाने वाले एवम राष्ट्रीय महापर्व मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने वाले लोगों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।मौके पर झारखंड में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाले कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रोहित कुमार ने कहा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जाएगा साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए।आज राष्ट्रीय मतदान दिवस पर निम्नलिखित लोगों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
सुबोध कुमार,रविंद्र कुमार,अजय कुमार,विशुन साहू,नारायण साहू, रवींद्रनाथ ठाकुर,दीपक कुमार, सौरभ कुमार,नरेंद्र कुमार,सुरेंद्र कच्छप,दीवानी महतो,नम्रता सोनी,विजय पाठक,कमलजीत सिंह,वीणाश्री,पिया बर्मन आदि।
छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए एवं राष्ट्रीय मतदान दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम समापन की घोषणा किए।
शिव किशोर शर्मा,
Mob:6207862869






