A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशरायबरेली

पत्रकारों को पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करने दे अधिकारी व कर्मचारी – संजय मौर्य

IMG 20250210 WA0129

 

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली
मो 9170804072

रायबरेली। जनपद में पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता के मामलों की निंदा करते हुए रायबरेली मीडिया क्लब ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दें कि वे पत्रकारों को पूर्ण स्वतंत्रता के साथ काम करने दें और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें। नवसत्ता के जिला संवादाता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कवरेज करने सदर कोतवाली पहंुचे इसी दौरान वह नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सुनवाई करजे समय फोटो खींची, कोतवाल राजेश सिंह ने पत्रकार से जबरन फोटो डिलीट करा दी। जिससे पत्रकार आक्रोति हो गए। उक्त घटना को लेकर क्लब के महामंत्री संजय मौर्य ने एक बयान जारी कर कहा है कि पत्रकारों के साथ अभद्रता करना न केवल उनके अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। क्लब के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। रायबरेली मीडिया क्लब के इस कदम का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का माहौल प्रदान करना है। वही वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने भी उक्त घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर करवाई करने की बात कही है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह चौहान ने पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता पर नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षक राजेश चंद्रा ने कहा है कि पत्रकारों का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!