A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने यातायात थाना का निरिक्षण किया l

आज दिनांक 12.03.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने यातायात थाना, गया का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात थानाध्यक्ष और यातायात थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी यातायात नियमों, जैसे कि वन-वे, नो पार्किंग, ओवरटेकिंग आदि का कठोरता से पालन कराना सुनिश्चित करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाए और आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए, साथ ही इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं। इसके अलावा, वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहां अक्सर जाम की समस्या होती है, तथा जाम की समस्या के समाधान हेतु वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर को सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था प्रदान करना है, जिससे गया शहर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को और भी मजबूती मिलेगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!