A2Z सभी खबर सभी जिले की

उल्लास से मनाया गया रंगों का पर्वः

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी रंगों में सराबोर, जश्न में डूबे लोग

इटवा में शुक्रवार को होली का त्योहार पूरे उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर जगह रंगों की बहार दिखाई दी। इटवा मुख्य चौराहे पर सुबह से दोपहर तक लोग होली के रंग में डूबे रहे।

युवाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वाहनों पर बजते होली के गीतों के साथ लोग रंग उड़ाते नजर आए। बच्चे पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग लगाकर खुशियां मनाते

दिखे। अबीर-गुलाल की बौछार में लोग इस कदर रंग गए कि एक-दूसरे को पहचानना मुश्किल हो गया।

दोपहर के बाद लोगों ने घरों में जाकर कपड़े बदले

एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। घरों में गुजिया, मिठाई और विभिन्न व्यंजनों का आदान-प्रदान हुआ।

कई स्थानों पर भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक इटवा व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई, सभी को होली की बधाई दी।

पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने अपने गांव शनिचरा में होली मनाई। सभी को शुभकामनाएं दी।

इटवा चेयरमैन विकास जायसवाल इटवा में निकले जुलूस में शामिल हुए तो बिस्कोहर चेयरमैन अजय गुप्ता ने बिस्कोहर में जुलूस में शामिल रहे।

त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से एसडीएम कुणाल, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और एसएचओ श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!