A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशपंजाबलुधियाना

लुधियाना में माहौल खराब करने की कोशिश, होली-जुमे पर दो पक्ष भिड़े; मस्जिद पर पथराव… कई लोग जख्मी

होली और जुमे के दिन पंजाब के लुधियाना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Some miscreants pelted stones at mosque located at Focal Point in Ludhiana

लुधियाना के फोकल प्वाइंट के पास मस्जिद पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिस कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दोपहर की नमाज के समय हुई।

शरारती तत्वों ने मुसलमानों से गाली गलौज की। लेकिन तब तक स्थिति को संभाल लिया गया। लेकिन शाम को पांच बजे की नमाज के वक्त फिर 100 से ज्यादा शरारती तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया।

मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस मुलाजिमों पर भी हमला किया गया। कई पुलिस वालों को चोटें भी आईं। पथराव किये जाने के कारण मस्जिद के शीशे टूट गए और कई लोग जख्मी भी हुए।

मौके पर कई थानों की पुलिस ने पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। 6 से 7 शरारती तत्वों को राउंड-अप किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहन्मद उस्मान रहिमानी लुधियानावी ने मुसलमानों को शांति बनाये रखने की अपील की।

शाही इमाम ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करने आये नामजिओं पर पथराव किया गया। मस्जिद को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने की कोशिशें की जा रही है। लेकिन फिरकापरस्त लोगों की चालें कामयाब नहीं होने दी जाएगी

Back to top button
error: Content is protected !!