A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

फ्लाईओवर से कार नीचे गिरी, एक की मौत, एक घायल

वंदेभारतलाइवटीवी न्युज -: नागपुर- बूटीबोरी तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के टी पाइंट के पास भीषण दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात नागपुर लौटते समय चालक ने गलती से कार चंद्रपुर जाने वाले फ्लाईओवर की तरफ मोड़ दिया। जब चालक इसका एहसास हुआ तो वह असमंजस में पड़ गया और तेज गति से आ रही महिन्द्रा 700कार ने पुल की रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दीऔर टक्कर मारने के बाद कार फ्लाईओवर से बीस फीट नीचे गिर गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल। हो गई। उनहें तुरंत नागपुर के किंग्स वे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार खांधी चौक सदर मानस बदानी उम्र 20, होली पर वर्धा गए थे। वापस आते समय उन्होनें अरिंजय और अक्षता को भी अपने साथ में लिया। जिनकी यात्रा में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!