बलिया

संजय मिश्र का आगमन 29 को

स्वागत के तैयारी में जुटे समाजवादी

बलिया-बैरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार 29 मार्च को बैरिया आगमन पर संजय मिश्र का पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।सपा के वरिष्ठ नेता अमरदेव यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा संजय मिश्र को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत करने के बाद उनका प्रथम आगमन 29 मार्च ( शनिवार)को हो रहा है।वे लखनऊ से चल कर सुबह 9:30 बजे सुरेमनपुर स्टेशन पर पहुचेंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा।वहाँ से सीधे सुदिष्ट बाबा,महाराज बाबा का दर्शन पूजन करेंगे।इसके बाद वे बैरिया तिराहे पर स्थित मैनेजर सिंह के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।तत्पश्चात मून छपरा स्थित कोल्ड स्टोरेज पर पहुचेंगे जहाँ उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!