A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल से भारत में ड्रग्स की तस्करी का प्रयास नाकाम

एसएसबी ने बाइक से भाग रहे तस्कर को पकड़ा, 1746 ग्राम चरस बरामद

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 43वीं वाहिनी ने एक बड़ी कार्रवाई में 1746 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई सीमा चौकी चेरीगावा के पास की गई।

IMG 20250416 004353

घटना उस समय हुई जब एसएसबी का गस्ती दल सीमा स्तंभ561/1 के पास गश्त कर रहा था। बारिश के कारण दल पेड़ के नीचे रुका हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकल पर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा।

जवानों को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकल फिसल गई। वह मोटरसाइकल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया।

जब एसएसबी ने मोटरसाइकल की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से पारदर्शी प्लास्टिक में चरस बरामद हुई। ड्रग इंस्पेक्टर और वाहिनी के श्वान दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पदार्थ की जांच की। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर 1746 ग्राम चरस की पुष्टि हुई।

एसएसबी ने बरामद चरस और मोटरसाइकल को जब्त कर पुलिस थाना शोहरतगढ़ को सौंप दिया है। एसएसबी की 43वीं वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर नाकेबंदी और गश्त के जरिए मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध मुद्रा और वन्य जीव तस्करी को रोकने में लगातार जुटी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!