A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

आगरा में एक युवक ने एकतरफा प्यार में महिला के चेहरे पर ब्लेड से किये कई बार वार, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

आगरा में एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया

आगरा में राजनगर इलाके एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के बाद कार्यवाही होगी. महिला के चेहरे पर कई निशान हैं. जिसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना थाना लोहामंडी के अंतर्गत राजनगर की है. यहां रहने वाली महिला रेखा को कई दिनों से विष्णु नाम का युवक परेशान कर रहा था. रेखा का कहना है कि विष्णु उससे प्यार का इजहार कर चुका थाले लेकिन महिला ने कभी हामी नहीं भरी. विष्णु ने रेखा को परेशान करना शुरू कर दिया था. रेखा के घर से निकलते ही पीछे से साथ आ जाता था.

मंगलवार शाम को रेखा अपने घर से निकली तो विष्णु उसके पीछे लग गया. मौका देखकर विष्णु ने से रोका और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए. रेखा के पूरे चेहरे पर कट लग गए हैं.

जानकारी अनुसार रेखा के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने आरोपी विष्णु को दौड़कर पकड़ा. एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी पर कार्यवाही होगी.IMG 20250423 050816 1 IMG 20250423 051153 1

IMG 20250423 051325 2थाना लोहामंडी क्षेत्रांतर्गत युवक द्वारा युवती के चेहरे पर ब्लेड से प्रहार करने से संबंधित प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही वैधानिक कार्यवाही से सम्बंधित प्रेस रिपोर्ट, एसीपी लोहामंडी.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!