A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

उपनिरीक्षक रेडियो को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश द्वारा पत्र जारी किया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” से पुलिस रेडियो, सागर में पदस्थ उप निरीक्षक रेडियो श्री दशरथ सिंह सुमन को सम्मानित करने की घोषणा की है शीघ्र ही अलंकरण समारोह में पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगायह पदक भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28.07.2018 के अंतर्गत निर्धारित मानकों के आधार पर, पुलिस बल के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यकाल में असाधारण कर्तव्यपरायणता, उत्कृष्ट अनुशासन, तथा उच्चतम व्यावसायिकता का प्रदर्शन किया हो।
उप निरीक्षक दशरथ सिंह सुमन ने पुलिस रेडियो संचार प्रणाली के संचालन, रखरखाव तथा तकनीकी सुदृढ़ीकरण में निरंतर श्रेष्ठ योगदान दिया है। उनके द्वारा किए गए नवाचार एवं समयबद्ध सेवाएं विभागीय कार्यक्षमता में अभूतपूर्व सुधार लाने में सहायक रहीं हैं। उनके योगदान से पुलिस रेडियो तंत्र की विश्वसनीयता और तत्परता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।सुमन की यह उपलब्धि समस्त पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो साथी पुलिस अधिकारियो सहित समस्त साथी पुलिस स्टाफ,तथा मित्रों द्वारा श्री दशरथ सिंह सुमन को इस सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!