रोडवेज बस स्टैंड अतरौली पर 55 वर्ष व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत* 👍 जानकारी के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड पैठ चौराहा अतरौली पर समय लगभग प्रातः 5:00 बजे दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, इंतजार करते-करते ही किसी कारण से व्यक्ति की मौत हो गई, उसके पास एक बैग था जिसमें आधार कार्ड व अन्य सामान व दवा भरी हुई थी बैग की तलाशी ली गई तो पता चला कि मनोज पुत्र श्री डोरी लाल निवासी ग्राम आलमपुर फतेहपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ का रहने वाला निकला, इसकी सूचना सबसे पहले बस स्टेण्ड इंचार्ज रनवीर सिंह ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और फिर अतरौली कोतवाली को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने फोन द्वारा थाना दादों को सूचना दी गई और सूचना पाकर मनोज के पिताजी डोरी लाल अतरौली रोडवेज बस स्टैंड पर आ गए और पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने बताया कि मेरा बेटा नशे का आदि था आज सुबह ही वह अपने परिवार से मिलने दिल्ली जा रहा था इसका इलाज चल रहा था इसको सांस की गंभीर बीमारी थी जिसकी वजह से मनोज की मृत्यु हो गई पिता डोरीलाल ने बताया पुलिस को, कि मैं किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहता हूं मुझे मेरे बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए शव दे दिया जाए पुलिस ने मौके पर लिखित पत्र द्वारा डोरी लाल को शव सुपुर्द कर दिया गया