
आज दिनांक 23.07.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा चंदौती थाना एवं अंचल कार्यालय, चंदौती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों एवं अधिपत्रों के त्वरित निष्पादन तथा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत, वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा चंदौती थाना के लिए निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने भवन निर्माण की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के पदाधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने तथा पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़



