श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण,देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम कि तैयारी पूरी।
रांची:श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी प्रांगन में 19 अप्रैल (कल) से शुरू होने वाले भव्य श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण,देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की तैयारियों पूरी कर ली गई है।
सेवा मे,
श्री मान संपादक महोदय,
दैनिक समाचार पत्र,रांची
विषय:सात दिवसीय कार्यक्रम मे प्रतिदिन समाचार संकलन हेतु प्रार्थना ।

श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण,देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम कि तैयारी पूरी।
19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक होगा यह आयोजन।
रांची:श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी प्रांगन में 19 अप्रैल (कल) से शुरू होने वाले भव्य श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण,देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की तैयारियों पूरी कर ली गई है।19 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक होने वाले महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के सफलता को लेकर सभी श्रद्धालु पूरी तत्परता से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।पूरा आयोजन यज्ञाचार्य पंडित श्याम सुन्दर शर्मा जी भारद्वाज एंव गया पीठाधीश्वर स्वामी वैंकटेश प्रसन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य मे संपन्न होगा वहीं यजमान राकेश शर्मा,प्रिया शर्मा, अमित विक्रम एंव निधि शर्मा जी है।मंदिर के मुख्य महंत भरत दास जी महाराज ने आज आमंत्रण यात्रा निकालकर लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
जिसमें सैकड़ों पुरुष,महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सात दिवसीय महायज्ञ प्रतिदिन आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा और भागवत कथा शाम पांच बजे से नौ बजे तक चलेगा।समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,शिव किशोर शर्मा एवं ऋषिकेश लाल ने सभी रांची वासियों को इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। इस महोत्सव का शुभारंभ 19 अप्रैल को सुबह 07 बजे कलश यात्रा के साथ होगी।
साथ दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने एवं सफल बनाने में मुख्यरूप से मुख्य पुजारी विकास पांडेय,आशुतोष द्विवेदी,शिव किशोर शर्मा,ऋषिकेश लाल,अजीत कुमार,सिंधु बाला,रूपम झा,संगीता उपाध्याय,स्मिता शुक्ला,आरती झा,प्रज्ञा सिंह,रीना सिंह,किरण सिंह, रंजिता कुमारी,रानी सिंह,बबली गुप्ता,हेमलता मिश्रा,पूनम कुमारी,गीतांजलि , शुभांगी,सुनीता देवी,अनीता सिंह नमिता सिंह,संगीता उपाध्याय आदि आदि शामिल है।
शिव किशोर शर्मा,
Mob:6207862869





