A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ब्यावरा मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय एवं जिला सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर संगठन ने किया संकल्प व्यक्त

राजू बैरागी 9977480626

ब्यावरा मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय एवं राजगढ़ जिला सम्मेलन ब्यावर नगर के वल्लभा परिसर में 11 मई को संपन्न हुआIMG 20250512 WA0047

 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक राजकुमार दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्यालय प्रभारी दिलिप भदौरिया, समिति संयोजक सरल प्रताप भदोरिया उज्जैन संभाग अध्यक्ष अनिल जैन भोपाल संभाग अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता रिजवान अहमद सिद्दीकी संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेश जोशी संभागीय महासचिव संजय राठौर प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित रहे

IMG 20250512 WA0043 1

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां वीणा वादिनी सरस्वती जी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सेन द्वारा किया गया स्वागत भाषण राजगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दिया उसके बाद मुख्य अतिथियों का उद्बोधन हुआ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा हमारी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों पर विचार किया गया है और कई मांगों को स्वीकृति भी मिली है मुख्य मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उन्होंने कहा कैबिनेट बैठक में इस पर विचार किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है में हमेशा पत्रकारों के साथ हूं तो वही कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति को बधाई दी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया नेIMG 20250512 WA0045 IMG 20250512 WA0044

पत्रकारों के कई पहलुओं पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पत्रकारों के लिए एक चुनौती पूर्ण समय है तो वहीं कई जगह पत्रकारों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर उन्होंने प्रशासन की कड़ी निंदा भी की भारत का हर एक पत्रकार देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । भारत का एक भी पत्रकार देशद्रोही नहीं है वर्तमान परिस्थिति में भारत का हर एक पत्रकार देश हित में अपनी कलम चला रहे है। साथ ही भारत पाकिस्तान तनाव की स्थिति पर प्रकाश डाला और हमले में शहीद जवानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई । कार्यक्रम के अंत में राजगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने खुजनेर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र सेन की नियुक्ति की घोषणा की उसके बाद ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष भागवत शर्मा ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में संभाग के साथ विदिशा भोपाल राजगढ़ उज्जैन शाजापुर आगर मालवा गुना विदिशा जिले से शामिल हुए सभी पत्रकार साथियों का फूल माला से स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने सहभोज किया प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!