मीरा रोड अब दूर नही।सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो रूट-9 के फैज़-1 के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई।
राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एक लंबा इंतजार खत्म कर दिया। फडणवीस ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित दादा पवार की मौजदूगी में मेट्रो 9 के पहले चरण के ट्रायल रन की शुरुआत की। फडणवीस ने मेट्रो में सवार हुए।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मीरा रोड अब दूर नही।सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो रूट-9 के फैज़-1 के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एक लंबा इंतजार खत्म कर दिया। फडणवीस ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित दादा पवार की मौजदूगी में मेट्रो 9 के पहले चरण के ट्रायल रन की शुरुआत की। फडणवीस ने मेट्रो में सवार हुए। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि मेट्रो मार्ग-9, चरण-1, काशीगांव से दहीसर (पूर्व) तक के मेट्रो का तांत्रिक परिक्षण (ट्रायल रन) का शुभारंभ आज होना खुशी की बात है। इसके सफल परिक्षण के बाद बहुत जल्दी ही यह सुविधा आम लोगों के लिए खुली हो जायेगी। इस मेट्रो की कनेक्टीविटी से मुंबई एवं ठाणे तक की नियमित यात्रा करने वाले लोगों को एक सीमलेस कनेक्टीविटी का लाभ मिलेगा। ट्रायल रन अभी चार स्टेशन के बीच होगा।इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि कि मेट्रो मार्ग से मीरा- भायंदर और मुंबई से आने वाले यात्रियों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य निर्बाध कनेक्टिविटी हासिल करना है। उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि मुंबई मेट्रो 9 का परीक्षण चरण आज पूरा हो रहा है। इस मेट्रो 9 से मीरा-भायंदर और मुंबई से आने वालों को बहुत लाभ होगा। यह चरण काशीगांव से दहिसर तक है। इस रेड लाइन 9 में आठ स्टेशन शामिल हैं । इनमें दहिसर, पांडुरंग वाडी, मीरागांव, काशीगांव, साईं बाबा नगर, मेदितिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन और सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम शामिल हैं। पहले चरण में केवल काशीगांव तक के पहले चार स्टेशन खुलेंगे।एमएमआरडीए ने 2025 के अंत तक मेट्रो के इस मार्ग पर सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। मेट्रो-9 कॉरिडोर को मेट्रो-7 ए से भी कनेक्ट किया गया है। मुंबई मेट्रो-9 कॉरिडोर के पूरे रूट का सिविल वर्क 85% से अधिक पूरा हो गया है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन है। चार स्टेशन ट्रायल के लिए तैयार है, जबकि आगामी कुछ सप्ताह में मेट्रो के बचे हुए अन्य चार स्टेशन भी ट्रायल रन के लिए तैयार होंगे। मुंबई मेट्रो रेड लाइन 9 ठाणे जिले की पहली मेट्रो रेल है जो मीरा रोड तक चलेगी। यह मेट्रो लाइन अंधेरी-दहिसर से मीरा-भायंदर तक रेड लाइन 7 का विस्तार है। इससे पहले चरण में अंधेरी (डब्ल्यू ई एच) से कश्मीरी तक सीधा मेट्रो लिंक संभव होगा और दूसरे चरण में इसे सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, भायंदर (पश्चिम) तक विस्तारित किया जाएगा।
कटरा क्षेत्र का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अतिक्रमणकारियो पर कराई सख्त कार्यवाही
04/08/2026
अयोध्या* बहूबेगम मकबरा वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल
04/08/2026
समाप्त हुआ दतिया विधानसभा का महासंग्राम घनश्याम बने नए सम्राट, आशुतोष तिवारी की बड़ी हार
04/08/2026
युवा रचनाकार रूपनारायण ‘संजय’ की पुस्तक “रूपोदय “का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
04/08/2026
अग्रणी महाविद्यालय इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में बुंदेलखंड मे पर्यटन व रोजगार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
04/08/2026
जीजा- साली के शव पेड़ पर मिले लटके,पुलिस ने की जांच शुरू
04/08/2026
पितृपक्ष मेला -2026के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पेंट द सिटी प्रतियोगिता आयोजित होगी l
04/08/2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एंव कलक्टर ने नगरीय निकायों चुनार्वाे की तैयारी बैठक लेकर दिये सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश
04/08/2026
पटवार संघ ने एडीएम को सौपा ज्ञापन
04/08/2026
नाखून चबाना हमेशा केवल एक बुरी आदत नहीं होता। कई बार यह शरीर का संकेत होता है कि व्यक्ति मानसिक तनाव, चिंता या भावनात्मक दबाव से गुजर रहा है। यदि यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, नुकसान पहुंचाने लगे या व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!