A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय पत्रकार को पितृ शोक।

अयोध्या
जिले दैनिक हिंदुस्तान अखबार के जाना बाजार स्थानीय पत्रकार के पिता और रामलीला समिति जाना बाजार के 79 वर्षीय अध्यक्ष का निधन लंबी बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में बुधवार को हो गया। पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई ।क्षेत्र के पत्रकार गण व बुद्धिजीवियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। अंतिम दाह संस्कार बृहस्पतिवार को दस बजे पैतृक गांव में किया जाएगा ।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के जाना बाजार निवासी एक स्थानीयIMG 20250521 185946 1IMG 20250521 WA0009 1IMG 20250521 WA0010 4 पत्रकार प्रदीप कुमार सोनी 79 वर्षीय मृतक पिता राम शंकर सोनी पुत्र विश्वनाथ सोनी जो एक सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारी थे। सेवानिवृत होने के बरसों बाद वर्ष 2015 में रामलीला समिति के अध्यक्ष चुने गए । वह मौजूदा समय में लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों ने जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले गए थे। जहा उनका इलाज चल रहा था । बुधवार की सुबह जिंदगी से हार गए और अंतिम सांस ली। परिजन शव देर शाम को लेकर गांव पहुंचे । सूचना होते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई । क्षेत्र के बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिको मे अपना दल यस के जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ,कांग्रेस के श्रीनिवास तिवारी, शम्भू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर वर्मा,रामलीला समिति जाना बाजार के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप यादव बाबा, सुभाष तिवारी, पत्रकार बिंदेश्वर मिश्रा, अवध राम यादव ,राजेश वर्मा, शेर बहादुर शेर , आर पी दूबे देवेंद्र तिवारी रामजी दूबे ,काली दीन गौड आदि लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना करते हुए परिजनों को डांढस बधाया। प्रदीप सोनी ने बताया उनका अंतिम दाह संस्कार गांव की बाग में कल बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!