A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरधनबादबोकारोमौसममौसम और स्वास्थ्यरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेलास्थानीय समाचार

वज्रपात की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर गांव की चार मासूम बच्चियां और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार दोपहर हुई अचानक वज्रपात की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार दोपहर हुई अचानक वज्रपात की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर गांव की चार मासूम बच्चियां और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची रेणु कुमारी की हालत अत्यंत गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

FB IMG 1747830540654

घायल बच्चों की पहचान अंतु विश्वकर्मा की 7 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी, सुनील विश्वकर्मा की 6 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी, 10 वर्षीय रेणु कुमारी, 12 वर्षीय रूबी कुमारी और दिनेश मेहता के 8 वर्षीय पुत्र कार्यन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। अचानक मौसम बदला, तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हुई और उसी दौरान पेड़ के पास ही बिजली गिर पड़ी।

IMG 20250521 180118

वज्रपात का असर इतना तेज था कि सभी बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस दल भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!