
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले को एनिमिया मुक्त बनाए जाने के लिए 26 जून 2025 को रक्त महाशक्ति नामक महाअभियान की शुरुआत की जायेगी। रक्त महाशक्ति अभियान के अंतर्गत 13 से 45 आयु वर्ग की महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। इस महाअभियान के लिए जिले की सभी 163 पंचायतों तथा बड़े स्कूलों में मेडिकल जांच दल तैनात की जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस अभियान को चुनाव की तरह से संचालित किया जायेगा। इस अभियान में जिले की मितानिन ,ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पटवारी, सचिव एवं आवास मित्रों की सेवाएं ली जाएंगी। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं की जांच के लिए अन्य जिलों के स्वास्थ्य कर्मियों का भी सहयोग लिया जायेगा। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने बतलाया कि जिले में एनिमिया एक गंभीर समस्या है। जिले की कई महिलाऐं स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए एक दिन में ही सभी लक्षित महिलाओं की जांच की जायेगी। जानकारी अनुसार इस अभियान में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए एक विशेष उपचार की भी व्यवस्था की जायेगी। रक्त शक्ति महाअभियान के प्रचार प्रसार के लिए स्कूली बच्चों के द्वारा रैली भी निकाली जायेगी। रैली में तेरह से अठारह वर्ष की किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जायेगी। इस अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी करवाई जायेगी। जिला जनपद एवं नगरीय निकाय स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जायेंगे।