A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जनता दल यूनाइटेड (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के खिलाफ सुनियोजित सोशल मीडिया हमले के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

“महिला पर मिथ्या वार, साजिश के पीछे सपा की चाल — जदयू का हल्लाबोल!”

बाँदा।

जनता दल यूनाइटेड (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के खिलाफ सुनियोजित सोशल मीडिया हमले के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओंने सोमवार को प्रशासन और पुलिस को दो टूक चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग की।

पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल ने व्यक्तिगत विद्वेष के चलते शालिनी सिंह पटेल की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ध्वस्त करने की साजिश रची है। सोशल मीडिया पर झूठे, अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित कर एक महिला नेता के चरित्र पर प्रहार किया गया है।

जदयू ने स्पष्ट किया कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि महिला गरिमा, लोकतांत्रिक मर्यादा और नैतिक मूल्यों पर खुला आक्रमण है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि अर्चना सिंह ने शालिनी सिंह पटेल के दिवंगत पिता की तस्वीर पर अत्यंत अमानवीय टिप्पणी की, जो परिवार और संवेदना के हर मानक को लांघता है। इतना ही नहीं, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व विधान परिषद सदस्य रविन्द्र प्रसाद से हुई शिष्टाचार भेंट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर यह प्रचारित किया गया कि उन्हें पैसों से भरा बैग सौंपा गया, जबकि हकीकत में उसमें डायरी, फाइल और पेन थे।

🔴 जदयू की तीन प्रमुख माँगें –

  1. शालिनी सिंह पटेल को तत्काल प्रशासनिक सुरक्षा दी जाए।

  2. सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाहों व मानहानिकारक पोस्टों पर त्वरित विधिक कार्यवाही की जाए।

  3. पूरे प्रकरण की अपराध की दृष्टि से जाँच कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अशोक लॉट मौजूद रहे, जिन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष उमा कांत सविता, महिला नगर अध्यक्ष ज्योति मौर्या, समाज सुधार वाहिनी से गरिमा सिंह पटेल, जानकी देवी, मिथिला सोनी, सुनीता, जयरानी देवी अटल बिहारी पटेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता संतोष अकेला, दिव्यांग प्रकोष्ठ से बिहारी लाल अनुरागी, श्रीराम प्रजापति, वकील खान, सद्दाम हुसैन, रवि सिंह, शत्रुघ्न बिला यादव, अखिलेश यादव, निशा किन्नर, भुवनेश्वर तिवारी बृजेश सिंह, फिरोज अली सिद्दीकी रामशरण यादव समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अर्चना सिंह मुर्दाबाद”, “अखिलेश यादव मुर्दाबाद” और “सपा महिला विरोधी है” जैसे नारे लगाए।

अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल

जदयू ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी सीधा हमला बोला। पार्टी ने कहा, “अखिलेश यादव खुद को महिला सम्मान का पैरोकार बताते हैं, लेकिन जब उनकी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल खुलेआम एक सम्मानित महिला नेता के खिलाफ अभद्रता कर रही हैं, तो वे चुप क्यों हैं? अगर वह महिला विरोधी मानसिकता में शामिल नहीं हैं, तो उन्होंने अब तक अर्चना सिंह को पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं किया? यह चुप्पी ही उनकी असली सोच को उजागर करती है – जिससे साफ़ होता है कि अखिलेश यादव का ‘महिला सम्मान’ का दावा महज एक खोखला दिखावा है।”

बाइट — पिंकी पजापति

Back to top button
error: Content is protected !!