A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार शर्मा के बेटे यश कुमार शर्मा ने जर्मनी के बर्लिन शहर से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर डिग्री ली।

IMG 20251129 WA0075विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार शर्मा के बेटे यश कुमार शर्मा ने जर्मनी के बर्लिन शहर से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर डिग्री ली।

हरिद्वार/ वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार शर्मा के बेटे यश कुमार शर्मा ने जर्मनी के बर्लिन शहर से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर डिग्री ली। खुशी के अवसर पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। शुक्रवार को यश कुमार शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप में एक समारोह के दौरान डिग्री दी गई। यश ने डिजिटल टेक्नोलॉजी में एमबीए किया। इस पूरे कार्यक्रम को उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा। यश कुमार शर्मा को प्रोफेसर एंजिला लेनर्ट्ज और प्रोफेसर आइरिस लॉर्शिड ने थीसिस पूरी करवाई।

इस अवसर पर यश कुमार शर्मा के दादाजी पूर्व नौसैनिक बलबीर कुमार शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी होती है जब बच्चे आगे बढ़ते हैं। दादीजी आशा शर्मा ने बताया कि उसकी इच्छा विदेश में पढ़ाई करने की थी। उसने स्वयं यूनिवर्सिटी की खोजबीन कर दाखिला लिया। अब उसकी पढ़ाई पूरी हो गई है। परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है। उसकी माता सुमन शर्मा गृहणी हैं और छोटा भाई ग्राफिक ऐरा देहरादून से एमसीए की पढ़ाई कर रहा है।

यश कुमार शर्मा ने अपनी इंटर तक पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर में की जिसके बाद बीबीए एचईसी से पूरी कर जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप में एमबीए डिजिटल टेक्नोलॉजी में दाखिला लियाIMG 20251129 WA0075

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!