

नई दिल्ली विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट किया।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय दल के सभी सम्मानित सदस्यों तथा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ एक बड़ा उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।









