हरियाणा

बृज क्षेत्र के सोंध गांव लोकप्रिय लोक गायक तोता राम सोंधिया द्वारा 1 मार्च को मना पट्टी में भव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज की पारंपरिक रसिया होली, फाग और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विशेष बात यह रहेगी कि इस आयोजन में महिला कलाकार भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार होडल( हरियाणा ) बृज क्षेत्र के गांव सोंध में लोकप्रिय लोक गायक तोता राम सोंधिया द्वारा 1 मार्च को माना पट्टी में भव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज की पारंपरिक रसिया होली, फाग और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विशेष बात यह रहेगी कि इस आयोजन में महिला कलाकार भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ब्रज की रसिया होली का आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाए

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!