
वन्दे भारत न्यूज़/प्रवीन कुमार /होडल (हरियाणा ) राजकीय विद्यालय बंचारी में चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जागरूकता एवं डिजिटल साक्षरता को समर्पित राजकीय महाविद्यालय होडल द्वारा आयोजित National Service Scheme के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन उत्साह, अनुशासन एवं जागरूकता गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत प्रार्थना, योगाभ्यास एवं NSS गीत के साथ की गई, जिससे स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक भावना का संचार हुआ। आज के मुख्य वक्ता श्री नरेशकुमार इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस (साइबर विशेषज्ञ) रहे। उन्होंने डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक प्रयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल युग में जागरूक नागरिक बनना अत्यंत आवश्यक है। उनका व्याख्यान ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ अत्यंत प्रेरणादायक भी रहा। इसके पश्चात विकास अधिकारी (सरकारी विभाग, एलआईसी ) श्रीमान दिनेश कुमार ने स्टार्ट अप के तरीकों से वॉलंटियर्स को अवगत कराया और कैसे वॉलंटियर्स पढ़ाई के साथ साथ अपनी निजी आय कैसे कर सकते है । इसके पश्चात् श्रीमान विमल कुमार जी ने आज की नई पीढ़ी ज़ेन जी किस प्रकार से देश सेवा में आगे बड़कर हिस्सा ले सकती है और अपने युवा जोश को सही दिशा में आगे बड़ा सकती है इसके पश्चात स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वच्छता एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरक संदेश दिए। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री वीरेश जी, श्रीमती नीलम जी, मोनिका जी एवं श्री संतोष कुमार जी उपस्थित रहे। सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का चौथा दिन स्वयंसेवकों में जागरूकता, जिम्मेदारी एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
