
*केजरीवाल–सिसोदिया की बरी पर युवा विंग जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल का हमला: “सत्ता की साज़िश ढही, ईमानदार राजनीति विजयी”*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार
पिथौरा- आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ युवा विंग के जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाइज्जत बरी होने पर तीखा और आक्रामक बयान देते हुए कहा कि आज सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति को करारा झटका लगा है। यह फैसला उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने ईमानदार नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर आम आदमी पार्टी की आवाज़ दबाने की कोशिश की।
खिरोद पटेल ने कहा कि युवाओं को डराकर राजनीति से दूर रखने की साज़िश रची गई थी, लेकिन आज का फैसला साबित करता है कि सच्चाई को हथकड़ियों में कैद नहीं किया जा सकता। “आज हर नौजवान का सिर गर्व से ऊंचा है। जब ईमानदार नेताओं को जेल भेजा गया, तब भी आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता डटा रहा—और आज न्याय ने हमारी पीठ थपथपाई है।”
उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ केजरीवाल और सिसोदिया की व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उस राजनीति की जीत है जो स्कूल, अस्पताल, रोज़गार और महंगाई जैसे असली मुद्दों पर बात करती है। “जिन्होंने झूठे केसों से राजनीति करने की कोशिश की, उन्हें आज अदालत से जवाब मिल गया है।”
युवा विंग के जिला अध्यक्ष ने ऐलान किया कि महासमुंद ज़िले में युवा कार्यकर्ता ‘सत्य की जीत’ अभियान चलाकर जनता तक इस फैसले की सच्चाई पहुंचाएंगे। “हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए युवाओं की ताकत अब और मजबूती से सड़क पर उतरेगी।”
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर नौजवान यह संकल्प ले कि ईमानदार राजनीति को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा और छत्तीसगढ़ में बदलाव की लड़ाई और तेज़ होगी।













