A2Z सभी खबर सभी जिले की

होली पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

लखनऊ।

होली पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग संग समीक्षा बैठक की।

त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी।

यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश।

सड़क हादसों पर सख्त अंकुश लगाने को कहा गया।

नियमित चेकिंग अभियान तेज करने का आदेश।

नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

ओवरस्पीडिंग करने वालों पर सख्त नजर रखने के निर्देश।

बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई तय।

शराब पीकर ड्राइविंग रोकने के लिए अलग अभियान चलाया जाएगा।

जांच टीमें ब्रेथ एनालाइज़र के साथ तैनात रहेंगी।

होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरों में बढ़ोतरी।

बस स्टेशनों पर साफ-सुथरे खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश।

जिलाधिकारियों के साथ समन्वय कर यात्री सुविधाएँ बेहतर की जाएँगी।

अनफिट बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अधिकारी फील्ड में लगातार मौजूद रहेंगे।

आम जनता के फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करने के निर्देश।

24×7 कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

निर्धारित रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य रूप से तैनात होंगे।

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई।

28 फरवरी से 9 मार्च तक अधिकतम बसें ऑनरोड रखने के निर्देश।

दयाशंकर सिंह ने कहा – सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!