A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृति

मकराना में गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करने की मांग तेज

27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपने का ऐलान

IMG 20260415 223429
गौ सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम में संत श्री सुदर्शन दास जी डीडवाना कुचामन जिले में मकराना शहर में युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में बुधवार रात्रि एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करवाने, गौवंश संरक्षण को सशक्त बनाने तथा समाज में व्यापक गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।  सभी उपस्थित संस्थाओं एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यह समाज की आस्था एवं संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है। यह अभियान किसी एक संगठन या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सामूहिक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन तहसील, उपखंड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान हेतु,जनजागरण,गौ सेवा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून की मांग,पूरे देश में समान गौ सेवा व्यवस्था लागू करना,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध,प्रत्येक ग्राम पंचायत में निराश्रित गोवंश हेतु नंदी गौशाला की स्थापना,गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करना ।उपस्थित सदस्य:बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विजय कुमार लड्डा, ओमप्रकाश भूतड़ा, श्यामसुन्दर पारीक, कैलाश शर्मा, सुरेश मुंदडा, बजरंग सिंह मंडोवरी, मंगीलाल कुम्हार, सुरेश कुमावत, अंकित तंवर, राजूराम चौधरी, अरुण सोलंकी, निखिल छापरवाल, देवेंद्र सोलंकी, राजू जांगिड़, श्याम कुमावत, श्याम सिंह गुणावती, अल्पेश शर्मा, नटवर जांगिड़, हेमंत जांगिड़, तिलक सैनी, सोमेश स्वामी, सतवीर सिंह राठौड़, विष्णु जांगिड़, धर्मवीर गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, कमल मेघवाल, सीताराम कुम्हार, सुनील कुमार तथा पशुधन सहायक दीनदयाल मेघवाल, मुकेश रैगर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!