अलीगंज के पुरनिया इलाके के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी दुकान के ऊपर चल रही थी कोचिंग, छात्र-छात्राएं फंसे जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदे लोग धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में किया सहयोग सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी।
आपको बता दें कि अलीगंज स्थित कोचिंग में हुए अग्निकांड में स्टूडेंट्स की हुई मौत ।मुख्यमंत्री अलीगढ़ का दौरा छोड़ कर लौट रहे हैं।डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौक़े पर मौजूद!
सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड के बाद 23 जून के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्हें मंगलवार को हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। इसके बाद आगरा में उन्हें विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेनी थी।
गौरतलब है कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ, सीएम योगी अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी मिलते ही अपना दौरा बीच में रद्द कर दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह सीधे अलीगंज स्थित अग्निकांड स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू जाकर घायल बच्चों व उनके परिजनों से भी मुलाकात की!
इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ की घटना पर जताया गहरा दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में घटित अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने व घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।