A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

प्रोजेक्ट सुलेख के तहत विद्यालयों में 100 स्टडी डेस्क का वितरण

प्रोजेक्ट सुलेख के तहत विद्यालयों में 100 स्टडी डेस्क का वितरण
पाली, 17 अगस्त। ‘आओ गांव चलें’ अभियान के अन्तर्गत ‘प्रोजेक्ट सुलेख’ के तहत श्री घीसूलाल जी राठौड़ की पुण्य स्मृति में सेलो फाउंडेशन द्वारा पाली ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 100 स्टडी डेस्क का वितरण किया गया।
जिला कलक्टर, पाली द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्टडी डेस्क से भरे वाहन को विद्यालयों के लिए रवाना किया गया। इसके तहत राउप्रावि बालेलाव में 22, अम्बानगर में 6, गुड़ा बिच्छू में 10, सापूनी में 11, बुद्धवाड़ा में 5, आईचिया में 11, शिवपुरा में 6, नोजाराम की ढाणी में 3, सीताराम की ढाणी में 4, मठ में 7 तथा नया गांव बस्ती में 15 स्टडी डेस्क का वितरण किया गया।
स्टडी डेस्क प्राप्त होने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। विद्यार्थियों ने स्टडी डेस्क पर नोटबुक रखकर कार्य किया। स्टडी डेस्क उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लेखन कार्य में सुविधा मिलेगी तथा उनकी लेखन शैली में सुधार के साथ नियमित लेखन की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए वॉट्सऐप नम्बर 92510-39118 अथवा ई-मेल आईडी dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।1000591221
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!