A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सुनासीर नाथ मंदिर गर्भ ग्रह में महिला से हुई टप्पेबाजी में एक महिला चोर गिरफ्तार

सुनासीर नाथ मंदिर गर्भ ग्रह में महिला से हुई टप्पेबाजी में एक महिला चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई में

बाबा सुनासीर नाथ धाम में गर्भ ग्रह के अंदर से महिला श्रद्धालु से टप्पे बाजी होने पर एक महिला चोर को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया गया।

सावन मास के तीसरी सोमवार को दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु राधा पत्नी आनंद कुमार निवासी ग्राम उत्मानपुर थाना f84 उन्नाव ने
स्थानीय थाना मल्लावां पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 17 अगस्त 2026 को बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर दर्शन करने आई थी गर्भ गृह में एक महिला द्वारा मेरे पर्स को चोरी कर लिया गया जिसमें रखा जेवर सामान एक मोबाइल एक मंगलसूत्र पैसे आदि पर्स सहित चोरी कर लिया प्रार्थिनी जैसे ही मंदिर के बाहर निकली उसने देखा कि पर्स में रखा सामान पर्स सहित चोरी हो गया शोर मचाने पर मंदिर में लगे वॉलिंटियर एवं पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से महिला की पहचान की गई जिस महिला को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे निकट तेजीपुर सर्विस रोड से एक महिला को जाते देखा उप निरीक्षक आकाश शर्मा मय टीम के साथ उसको रोका गया
जिसका नाम पता पूछने पर बताया कि आशा देवी पत्नी रामकिशोर निवासी नौगांवां थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात जिसको पुलिस के साथ महिला आरक्षी ने पकड़ लिया और जामा तलाशी ली तलाशी के बाद पूछताछ के लिए स्थानीय थाने पर लाया गया जहां पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि मेरी साथी संगीता पत्नी संजय निवासी छोटी जेल के पास चमरौधा फतेहगढ़ के पास चुराई गई पर्स उसमें रखा सामान उसके पास में है पुलिस ने उक्त महिला के पास 12 00 रुपए बरामद किए तथा संगीता पत्नी संजय की तलाश जारी है । इस सम्बन्ध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी महिला चोर की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला को सक्षम न्यायालय पेश किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!