
प्रवासियों का माटी से जुड़ाव — आओ गांव चलें अभियान को मिल रहा जनसहयोग
19.70 लाख रुपये बुद्धराम नेअनुमानित कीमत भूमि दान करने की दी सहमति*
पाली, 19 अगस्त। प्रवासी पालीवासियों को मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारंभ किए गए “आओ गांव चलें” अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर गांव गुड़ानारकान निवासी भामाशाह चैन सिंह पुत्र बुद्धसिंह ने पाली ब्लॉक की सोनाईमांजी ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोजावास के लिए 19.70 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की 525.65 वर्गमीटर भूमि दान करने की सहमति प्रदान की है।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जुड़कर जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्यों में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों से सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए व्हाट्सएप नंबर 92510-39118 अथवा ई-मेल dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।








