
तुरमली में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, ओरमांझी बनी विजेता।।
रिपोर्टर / राशीद अंसारी
बुढ़मू। यूनाइटेड यूथ क्लब तुरमली के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि जनाब शमीम बड़ेहार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार बैठा सरकारी कार्य से आठ दिनों के लिए बाहर हैं, जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
प्रतियोगिता में ओरमांझी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹50 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं रेंडो, पतरातू की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹30 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ₹10-10 हजार नगद देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, मुखिया कुसेंद्र पहन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, उमेश वैध, बोधनाथ मास्टर, लाल महली, ललित महतो, कुदूस अंसारी, अंसारुल अंसारी, अमीरूल हक, हफीज राजा, जैना भगत, बिगन मुंडा एवं जलेसर महतो समेत कई समाजसेवी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनाइटेड यूथ क्लब तुरमली के अध्यक्ष उदित मुंडा, सचिव प्रमोद महतो सहित क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।







