A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय

हाथरस सिकंदराराऊ ।थाना सिकंदराराव पुलिस द्वारा एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। युवती की बरामदगी हेतु सर्विलांस, SOG व थाना टीम की संयुक्त पुलिस टीम सक्रिय हो गई हैं।

 

बता दें कि दिनांक 24.08.2026 को थाना सिकंदराराव क्षेत्र से एक युवती को एक युवक द्वारा घर से भगा कर ले जाने के संबंध में परिजनों द्वारा सूचना दी गई। प्रकरण में थाना सिकंदराराव पर मु0अ0सं0 605/2026 धारा 87 BNS पंजीकृत किया गया।

 

विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त शहजान पुत्र जान, निवासी ग्राम मोर्चा नहर, थाना अलीगंज, जनपद एटा, उम्र करीब 21 वर्ष, जो वर्तमान में गाजियाबाद के लाल कुआं क्षेत्र स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में कार्य करता है, को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

जांच एवं पूछताछ में अभियुक्त के साथ युवती अभियुक्त के पास से बरामद नहीं हुई है। अभियुक्त द्वारा युवती के उसके पास न आने की बात बताई गई है।

 

जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि युवती पूर्व में भी दिनांक 26.06.2026 को बिना बताए घर से चली गई थी तथा दिनांक

 

28.06.2026 को सोनीपत से बरामद होकर परिजनों के साथ वापस आई थी। वर्तमान प्रकरण में युवती की सकुशल बरामदगी हेतु SOG, सर्विलांस एवं थाना सिकंदराराव की पुलिस टीम सक्रिय है। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जा रही है। युवती की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!